बेगुसराय, मार्च 20 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गढ़पुरा प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर शीतल रामपुर में अग्निशमन कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा मॉकड्रिल के माध्यम से अग्नि बचाओ के विषय पर जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम के तहत आम लोगों, विद्यार्थियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित लाभार्थी को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही, आग से बचाव, प्राथमिक सुरक्षा उपाय व क्या करें और क्या नहीं करें जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी अग्निशामक अधिकारी भगवान पासवान के द्वारा दी गयी। उन्होंने बताया कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है इसलिए सतर्कता व सही जानकारी अत्यंत आवश्यक है। प्रखं...