बलरामपुर, फरवरी 27 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज में महाराजा सर पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की पावन स्मृति में आयोजित संस्थापक सप्ताह के तहत हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था महिलाओं की सुरक्षा में कानून से ज्यादा समाज की सोच की भूमिका रही। प्रतिभागियों ने महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में कानून की प्रभावशीलता तथा समाज की जागरूकता और मानसिकता के महत्व पर पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने तार्किक चिंतन, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और सशक्त अभिव्यक्ति से कार्यक्रम को सार्थक बनाया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. प्रखर त्रिपाठी रहे। निर्णायक मंडल ने अभिव्यक्ति कौशल, तर्कशक्ति एवं प्रस्तुति शैली के आधार पर परिणाम घोषित किए। व्यक्तिगत स्पर्धा में शिखा पांडेय प्रथम, हर्षिता श्रीवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.