मधुबनी, फरवरी 23 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। झंझारपुर व्यवहार न्यायालय की प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शिखा कुमारी को प्रोन्नति देते हुए एसीजेएम-3 (अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-3) के पद पर पदस्थापित किया गया है। अब वे इसी व्यवहार न्यायालय में एसीजेएम-3 के रूप में न्यायिक कार्यों का निष्पादन करेंगी। शिखा कुमारी ने चाणक्या लॉ यूनिवरसिटी पटना से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इटली से एलएलएम की डिग्री हासिल की। न्यायिक सेवा में आने के बाद उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई करते हुए न्यायिक दक्षता का परिचय दिया है। उनकी प्रोन्नति पर झंझारपुर अधिवक्ता संघ सहित न्यायिक अधिकारियों और कर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी कार्यशैली, स्पष्ट निर्णय क्षमता और अनुशासनप्रियता के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.