शिखर सम्मेलन की तैयारियों में जुटे विभाग
नई दिल्ली, मई 20 -- नई दिल्ली। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 28 मई से एक जून के दौरान चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (आईएएफएस-4) और पहले अंतरराष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। इसके मद्देनजर विभिन्न विभाग साथ मिलकर तैयारियों में जुटे हैं। नगर निगम ने कई विभागों के साथ मिलकर फ्लाईओवरों के नीचे, फुटपाथों और सड़क किनारों से अतिक्रमण को हटाया। निगम अधिकारियों ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के जरिए किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम से पहले एमसीडी प्रशासन की तरफ से सभी एजेंसियों को साफ-सफाई व इससे जुड़ी व्यवस्था को लेकर पत्र लिखे जाते हैं। इसी के तहत डूसिब, दिल्ली पुलिस, पीडब्ल्यूडी और अन्य एजेंसियों को मध्य जोन में फ्लाईओवर के नीचे और सड़क किनारे मौजूद बेघरों को शेल्टर होम में पहुंचाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.