शिखर में छात्र-छात्राओं के लिये ओरिएंटेशन प्रोग्राम
बदायूं, अगस्त 19 -- शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग शेखूपुर में मंगलवार को नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान, पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों, करियर की संभावनाओं तथा संस्थान के नियमों एवं व्यवस्थाओं से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संस्थान प्रबंधन एवं शिक्षकों का परिचय कराया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डी.फार्मा, बी.फार्मा एवं नर्सिंग पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गयी। डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि महाविद्यालयीन जीवन केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, अनुशासन, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण चरण है। संस्थान ट्रस्टी आचार्य राजन मेहंदीरत्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.