शिखर फॉल में नहाते समय युवक-युवती का मोबाइल चोरी
देहरादून, जून 25 -- पर्यटन स्थल शिखर फॉल में नहाने गए पर्यटकों के दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। घटना 23 जून की है। बुधवार को राजपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी सुनील कुमार और उनकी साथी इशिका अग्रवाल निवासी डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट, देहरादून ने बताया कि वे 23 जून को शिखर फॉल घूमने गए थे। वहां वे अपना बैग किनारे एक पत्थर पर रखकर झरने में नहा रहे थे। इसी बीच दो अज्ञात युवक उनका बैग उठाकर भागने लगे। पर्यटकों ने शोर मचाते हुए चोरों का पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपी बैग वहीं फेंक कर भाग निकले। दोनों ने बैग चेक किया तो उसमें रखे दो मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि पीड़ितों की बुधवार को दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.