प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज। संगम किनारे बड़े हनुमान मंदिर में प्रस्तावित गर्भ गृह के शिखर के निर्माण से पहले सेना की टीम के प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद सेना संतुष्ट होगी तभी गर्भ गृह के शिखर निर्माण को हरी झंडी मिलेगी। मंदिर कॉरिडोर का पीडीए निर्माण कर रहा है। गर्भ गृह के शिखर की ऊंचाई 19 मीटर प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि सेना को मंदिर के पास किले की दीवार से अधिक शिखर की ऊंचाई को लेकर आपत्ति है। इसी को लेकर सेना और पीडीए की संयुक्त टीम मंदिर में हो रहे निर्माणों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद ही मंदिर में आगे का विकास कार्य शुरू होगा। निर्माण के सिलसिले में पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बुधवार को रक्षा संपदा अधिकारी एके मिश्रा से मिश्रा से मुलाकात की। पीडीए के अधिकारियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.