नई दिल्ली, अगस्त 7 -- भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ महीने में अपनी बैटिंग से सबको प्रभावित किया है। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद 15 साल के बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता। लगातार मैचों में वह ताबड़तोड़ पारी खेलकर सबका ध्यान खींच रहे। उनको हाल ही में दलीप ट्रॉफी के लिए ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इस युवा बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से मौजूदा क्रिकेटर्स से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स तक को प्रभावित किया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी युवा बल्लेबाज की तारीफ की है। यह भी पढ़ें- भारत-श्रीलंका मैच के लिए नहीं लगेगा टिकट, फ्री में देख सकेंगे मुकाबलावैभव सूर्यवंशी का भविष्य भी बहुत अच्छा होगा शिखर धवन ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते ...