नई दिल्ली, फरवरी 21 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी रचा ली है। शनिवार 21 फरवरी को शिखर धवन दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शिखर धवन की शादी की पुष्टि की है। युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि आज मेरे यार की शादी है। चहल ने शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। युजवेंद्र चहल ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कई लोगों के साथ मौजा ही मौजा गाने पर डांस कर रहे हैं। जिस गाड़ी में डीजे लगा हुआ है, उस पर शिखर की बारात लिखा हुआ है। कई और क्रिकेटर भी इस शादी में शामिल हुए हैं। View this post on Instagram A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23) शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से 30 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। आयशा ऑस्...