नई दिल्ली, फरवरी 25 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी रचाई है। यह धवन की दूसरी शादी है। धवन को दूसरी शाद के बाद दिल्ली के फैमिली कोर्ट से बड़ी कानूनी जीत मिली है। पटियाला हाउस कोर्ट ने धवन की पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को लगभग 5.7 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है, जो उन्हें ऑस्ट्रेलिया में अंतरिम प्रॉपर्टी सेटलमेंट के तहत क्रिकेटर से मिले थे। धवन और आयशा का साल 2023 में तलाक हुआ था, जिसे पटियाला हाउस कोर्ट ने मंजूरी दी। तब से धवन की कानूनी लड़ाई जारी थी। आयशा ऑस्ट्रेलिया की नागरिक हैं। ऑस्ट्रेलिया के फैमिली कोर्ट के फैमिली कोर्ट के आदेश के बाद सेटलमेंट का मामला शुरू हुआ था। पटियाला हाउस कोर्ट के जज देवेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि धवन के बनाए सभी डॉक्यूमेंट्स, जिनसे उनकी एक्स-वाइफ के साथ फाइनें...