बदायूं, जनवरी 5 -- बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में रविवार के लिए शिखर ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें 12 वीं के कुल पंजीकृत 1511 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 1413 विद्यार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। 98 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुये। संस्थान अध्यक्ष डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि उत्तर कुंजी दो दिन में संस्थान की वेबसाइट https://sip-budaun.co.in/ पर अपलोड कर दी जायेगी। प्रतियोगी उत्तर का मिलान करके स्वयं मूल्यांकन भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सहभागिता से संस्थान के सभी सदस्यों में प्रसन्नता के साथ-साथ यह जिम्मेदारी का भी बोध होता है कि जनपद के विद्यार्थियों को और अधिक बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण एवं उच्च स्तरीय सुविधायें उपलब्ध कराई जायें। प्रबंधक विक्रांत मेहंदीरत...