कटिहार, जून 18 -- कटिहार, एक संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल में कटिहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी परिचय कुमार को कटिहार का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। परिचय कुमार इससे पहले पटना में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पद पर कार्यरत थे। युवा आईपीएस अधिकारी की नियुक्ति को लेकर जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े मामलों में उनके अनुभव का लाभ कटिहार जिले को मिलने की संभावना है। वहीं, कटिहार स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएमपी)-7 के समादेष्टा (कमांडेंट) पद पर हरिमोहन शुक्ला की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- बिहार में एक साथ 27 आईपीएस का ट्रांसफर, पूर्णिया एसएसपी और वैशाली समेत कई जि...