फतेहपुर, मार्च 29 -- हथगाम। क्षेत्र के सेमरा मानापुर में विद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान क्षेत्रीय विधायक ऊषा मौर्या ने सभी को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शिक्षित होकर सभी आगे बढ़कर बुलंदियों को छू सकते हैं। उन्होने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सेमरा मानापुर के रामसेवक मौर्य इंटर कालेज में विधायक ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर इसके माध्यम से बुलंदियों को छुआ जा सकता है। कहा कि शिक्षा को कोई भी नही चुरा सकता जिससे सभी को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा सभी तालों की कुंजी है, बच्चे देश का भविष्य हैं । जिससे उन्हे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर देश, प्रदेश सहित अपने जिले का नाम भी रोशन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस...