चंदौली, जून 28 -- पीडीडीयू, संवाददाता पीडीडीयू मंडल के प्लांट डिपो में ऑल इंडिया पासवान परिवार ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर शनिवार को आयोजन हुआ। इस मौके पर ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार प्रमोद कुमार ने कहा कि पासवान समाज ने हमेशा से वीरता, मेहनत और स्वाभिमान को अपने जीवन में आत्मसात किया है। इसी मार्ग पर चलकर हर क्षेत्र में अपने समाज के लोगों को शिक्षित और प्रशिक्षित कर आगे बढ़ाने के लिए पासवान परिवार ट्रस्ट संकल्पित है।भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी व ट्रस्ट के राष्ट्रीय विधि सलाहकार चंद्रशेखर आजाद स्नेही ने कहा कि समाज के शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षित कर समाज के मुख्य धारा में जोड़ने की ट्रस्ट की अभियान की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है। यह भी पढ़ें- Purnia News लाईब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन की जिला इकाई का गठन ...