शिक्षित समाज और अंधविश्वास रहित समाज के निर्माण के पक्षधर थे संत गाडगे: सुरेश बैठा
आदित्यपुर, फरवरी 23 -- आदित्यपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय धोबी महासंघ, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं संत गाडगे जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में समाज सुधारक संत गाडगे बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में घोड़ा रथ, बैंड-बाजा, झारखंडी नृत्य एवं संत गाडगे के उपदेशों पर आधारित आकर्षक झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा गोपाल मैदान से प्रारंभ होकर माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टूपुर तक पहुंची, जहां सभागार में भव्य समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि संत गाडगे बाबा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। संत गाडगे केवल स्वच्छता अभियान के प्रेरणास्रोत ही नहीं थे, बल्कि वे शिक्षित और अंधविश्वास रहित समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.