रांची, मार्च 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के वीमेन इम्पावरमेंट सेल (डब्ल्यूईसी) की ओर से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत 'भारतीय नारी से नारायणी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी कुलपति डॉ सारंग मेधेकर, रजिस्ट्रार डॉ केके राव, डब्ल्यूईसी की अध्यक्ष डॉ शशि सिंह, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ भूमिका सच्चर और इग्नू से डॉ रागिनी कुमारी उपस्थिति रहीं। डॉ प्रतिभा वारवाड़े ने कहा कि किसी समाज की प्रगति का मापदंड उस समाज की महिलाओं की प्रगति से होता है। डॉ शशि सिंह ने 'नारी से नारायणी' की यात्रा पर का उल्लेख करते हुए कहा कि एक शिक्षित महिला न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे राष्ट्र को सशक्त बनाती है।डॉ केके राव ने महिला सशक्तीकरण के लिए आत्मविश्वास, शिक्षा और शारीरिक-मानसिक दृढ़ता ...