शिक्षित बनो-संगठित रहो-संघर्ष करो का नारा युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत
एटा, अप्रैल 17 -- भारतीय संविधान शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर शुक्रवार को मारहरा विधानसभा क्षेत्र में 'संगोष्ठी' नगर पालिका परिषद सभागार में हुई। संगोष्ठी में प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी आगरा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब ने केवल एक वर्ग के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता और नारी शक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया। उनका दिया हुआ 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' का नारा आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि भारतीय संविधान के माध्यम से लोकतंत्र को मिली मजबूती पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि मारहरा वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.