रुडकी, अप्रैल 14 -- रुड़की, संवाददाता। आंबेडकर जयंती पर ब्रह्मपुर की रविदास मंदिर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि बाबा साहब का संदेश शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो आज भी समाज को दिशा देता है। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जीवनभर समानता और न्याय के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर केक काटकर जयंती को उत्साहपूर्वक मनाया गया। बिझौली के संत रविदास मंदिर में भी कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर निकाली गई भव्य प्रभात फेरी यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर प्रतिभागियों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- बीएसएम इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...