एटा, अप्रैल 20 -- सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की डोले, झांकियों के साथ बड़े ही धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा साहब की शोभायात्रा कस्बा के मोहल्ला पूर्वी जाटवान से प्रारंभ हुई और मडिया चौराहा पर पहुंची, वहां स्थानीय लोगों ने बाबा साहब की मुख्य झांकी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा मुख्य बाजार से होती हुई पश्चिमी जाटवान पहुंची। रास्ते भर दलित युवाओं ने बैंड, बाजों और डीजे की धुन पर बज रहे बाबा साहब के जीवन पर आधारित गीतों पर जमकर नृत्य किया और नीला परचम लहराकर उनके के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। डॉ.भीमराव आंबेडकर के जीवन संघर्षों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.