कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- म्योहर में केशव देवी पब्लिक स्कूल एवं कॉलेज में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलदीप ने डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को उनके बताए 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल ने संविधान में निहित मौलिक अधिकारों की महत्ता पर चर्चा करते हुए बताया कि कैसे बाबा साहेब ने देश के हर नागरिक को समानता का अधिकार दिलाकर राष्ट्र को सशक्त बनाया। यह भी पढ़ें- महिला महाविद्यालय में अंबेडकर को किया नमन समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचान...