शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो : अरुण
कौशाम्बी, जून 18 -- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में गुरुवार को चायल के दनियालपुर में दलित चौपाल, सामाजिक समरसता भोज, निःशुल्क स्वास्थ्य मेला एवं कार्यकर्ता जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के मुख्य सचेतक, उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चौपाल मात्र बैठक नहीं, बल्कि विचारों के आदान-प्रदान और अधिकारों के प्रति जागरूकता का सशक्त मंच है। सांसद ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के तीन मंत्रों शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो पर जोर देते हुए कहा कि समाज को उच्च शिक्षा, एकता व संवैधानिक अधिकारों का पूरा लाभ उठाना चाहिए। अरुण भारती ने छात्रवृत्ति, कौशल विकास, आवास योजनाओं जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और छुआछूत व भेदभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.