लखनऊ, अप्रैल 12 -- बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती से पूर्व रविवार को वाल्मीकि आश्रम नीलमथा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वाल्मीकि आश्रम सेवा समिति की ओर से आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहेब आंबेडकर के संघर्षो पर प्रकाश डाला। समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्याग कर शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो का मूलमंत्र अपनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के संस्थापक व महामंत्री चंद्र कुमार वाल्मीकि व अध्यक्षता मुकेश नादान ने की। इस अवसर पर दिनेश चंद्र, एफ लाल, राजेन्द्र वाल्मीकि, प्रमोद हंस, राकेश लखा, दिनेश पांडेय, दिनेश यादव, रमेश रावत, कैलाश पाल, अनिल कुमार, रूपा देवी, अरुण कुमार, संतोष कुमार, अनिकेत समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.