लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गन्ना विभाग शिक्षित ग्रामीण युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाएगा। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ इन युवाओं को प्रशिक्षण देंगे और सहकारी गन्ना समितियां इसमें सहयोग करेंगी। प्रशिक्षण के बाद इन युवाओं को प्लेसमेंट में भी विभाग सहयोग करेगा। ग्रामीण युवाओं को एआई आधारित लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, डिजिटल कंटेंट एवं इंटरएक्टिव शिक्षण जैसे क्षेत्रों में पारंगत बनाया जाएगा। साथ ही प्रभावी संचार कौशल, साक्षात्कार की तैयारी, व्यक्तित्व विकास प्रस्तुतीकरण व कौशल विकास के गुर भी इन युवाओं को सिखाए जाएंगे。

प्रशिक्षण का उद्देश्य जानकारों के अनुसार, प्रदेश की सहकारी गन्ना समितियां सूबे में नौ इंटर कॉलेजों/महाविद्यालयों का संचालन कर रही हैं, जिनमें करीब 15,440 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन्हें आत्मनिर...