छपरा, मार्च 9 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष संवाद व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन फोटो 4: जेपीएम कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को आयोजित विशेष संवाद में भाग लेती प्राध्यापक व छात्राएं छपरा, एक संवाददाता। जय प्रकाश महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष संवाद, छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ व पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ किरण कुमारी ने की। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि महिलाएँ समाज की आधी आबादी हैं और किसी भी देश की प्रगति तब तक संभव नहीं है जब तक महिलाएँ सशक्त और आत्मनिर्भर न हों। एक शिक्षित और सशक्त महिला न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाती है, बल्कि अपने पूरे परिवार और समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.