गोंडा, अप्रैल 21 -- करनैलगंज, संवाददाता। नगर के नादी पुरवा-संत रविदास नगर में नव युवक संघ के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत बुद्ध और बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा त्रिशरण पंचशील व बुद्ध वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य मेजर राजाराम ने बाबा साहेब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो पर जोर दिया। कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होता है। उन्होंने शिक्षा को तरक्की की कुंजी बताया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एके नन्द ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- करीम सिटी में बाबा साहेब के योगदान पर सेमिनार उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया। वहीं विशिष्ट वक्ता रमेश विमल और अमृत स...