मिर्जापुर, अप्रैल 15 -- जिगना। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती पर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही बाबा साहेब के शिक्षित बनो,संगठित रहो,संघर्ष करो के आह्वान को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। क्षेत्र के भिलगौर, दुगौली, गोनौरा, सिहावल, कुशहां गावों में आंबेडकर जयंती मनाई गई। गौरा गाँव में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों के लिए डा. आंबेडकर के संघर्षों को याद किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रीतेश सिंह,मंगला प्रसाद पांडेय, नागेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर कुर्था में निकाली गयी शोभा यात्रा भिलगौर गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.