पूर्णिया, अप्रैल 20 -- बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ प्रखंड के टौली पंचायत अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय चम्पा बरैली और मदरसा फैजुल उलूम मंझेली में शिक्षित एवं नशा मुक्त पंचायत बनाने को लेकर महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए बायसी विधायक गुलाम सरवर ने कहा कि पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि नशा करने वालों का सामाजिक विरोध किया जाएगा तथा जुर्माना भी लगाया जाएगा। वहीं नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस कप्तान से मिलकर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय मुखिया शमशाद आलम ने कहा कि शिक्षित एवं नशा मुक्त पंचायत बनाने की मुहिम शुरू की गई है, जिसमें लोग आपसी मतभेद ...