सहारनपुर, मार्च 28 -- देवबंद। नवाज़ गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सभी कक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पिछले 11 वर्षों में एक भी छुट्टी न करने वाली छात्रा राफिया रहीम को विशेष पुरस्कार से सम्माानित किया गया। तालिमाबाद रोड स्थित स्कूल परिसर में आयोजित वार्षिक समारोह में अपनी क्लास विंग में टॉपर पर रही कक्षा 1 व 2 में अस्निया रहमत, कक्षा 3 से 5 में अलीना असद, कक्षा 6 से 8 में उमना खान एवं कक्षा 9 से 11 में जूबिया आबाद को प्रमाण पत्र भेंट किए गए। प्रधानाचार्या फौजिय़ा खान ने कहा यह सफलता छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। स्कूल संस्थापक डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि हमारा मकसद समाज के लिए शिक्षित, सशक्त और संस्कारी बेटि...