शिक्षित, शालीन व संस्कारवान बन अपनी ऊर्जा देश व समाज के उत्थान में लगाएं युवा
सिद्धार्थ, सितम्बर 10 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। युवा देश के वास्तविक शक्ति हैं। युवाओं के कंधों पर ही राष्ट्र का भविष्य टिका है। युवाओं को शिक्षित, शालीन एवं संस्कारवान बनकर अपनी ऊर्जा देश और समाज के उत्थान में लगानी चाहिए। ये बातें आरएसएस के जिला प्रचारक राघवेन्द्र ने बुधवार को चंद्रावती कॉलेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस के सभागार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कहीं।उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्रभक्ति के ज्वार को राष्ट्रशक्ति में परिवर्तित कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना होगा। युवाओं की सक्रिय व सकारात्मक सहभागिता से ही भारत को पुनः विश्व में उसके गौरवपूर्ण एवं नेतृत्वकारी स्थान पर प्रतिष्ठित किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपनी मातृभूमि, समाज, संस्कृति व परंपराओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.