भागलपुर, मई 7 -- सहरसा से ज्ञानमूर्ति की रिपोर्ट बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर बुधवार एवं बृहस्पतिवार को सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय के सभी शिक्षिकेत्तर कर्मचारी सांकेतिक कलम बंद हड़ताल किये। हड़ताल के कारण कॉलेज का प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। शिक्षकेत्तर कर्मचारी के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह और सचिव सत्यम ने बताया कि यह आंदोलन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप वेतन सुधार और ओल्ड पेंशन स्कीम को पुनः लागू करने जैसी 15 सुत्री मांगों को लेकर किया गया । उन्होंने पुरजोर तरीके से मांग उठाई कि शिक्षकों की तर्ज पर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की सेवानिवृति की आयु भी 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए। यह भी पढ़ें- शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल शुरू इसके अलावा चतु...