पूर्णिया, अगस्त 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केहाट थाना के रेणु नगर में घटित शिक्षिका हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में तरह- तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि मृतका के मायके वालों ने पुलिस के समक्ष ससुराल पक्ष पर दहेज की डिमांड एवं प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कहीं- कहीं कथित एक जमीन को लेकर पति- पत्नी के बीच अक्सर विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी है। इसके लिए शिक्षिका के पति की तलाश तेज कर दी गयी है। इस बीच पुलिस ने शिक्षिका के किराये के मकान से दो मोबाइल बरामद किया है। दोनों मोबाइल परिवार के ही हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: शिक्षिका हत्याकांड: परिजनों ने दहेज के कारण हत्या का लगाया आरोप एक मोबाइल बच्चे की पढ़ाई के लिए प्रयुक्त हो रहा था, जबकि एक मोबाइल शिक्षिका व्यक्तिगत रूप से इस्तेमाल कर रही थी...