शिक्षिका से 20 लाख की ठगी, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
शाहजहांपुर, मई 11 -- कांट। कांट क्षेत्र में एक शिक्षिका से साथी शिक्षक द्वारा 20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर शिक्षक और उसके भाई ने शिक्षिका के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका भाई फरार है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्बे के मोहल्ला रहमतपुर निवासी मोहम्मद मुमताज उसके साथ विद्यालय में पढ़ाता है। शिक्षिका के अनुसार मुमताज ने विभिन्न मजबूरियों का हवाला देकर उससे नकद और ऑनलाइन माध्यम से करीब 20 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने रकम जल्द लौटाने का भरोसा दिया था। पीड़िता का आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए गए। 30 मई को वह रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.