अमरोहा, अप्रैल 6 -- शिक्षिका ने पति व सास के अलावा दो देवरों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में जोया रोड स्थित प्रीत विहार कॉलोनी निवासी पूनम द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक पेशे से वह शिक्षिका हैं और फिलहाल समय उनकी तैनाती प्राथमिक विद्यालय शादीपुर में बतौर सहायक अध्यापक के पद पर चल रही है। पूनम की शादी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में रहने वाले प्रवीन कुमार के साथ हुई है। उनका आरोप है कि बीती चार अप्रैल को वह घर में मौजूद थीं। उसी दौरान पति प्रवीण कुमार, सास कमलेश देवी तथा देवर पवन कुमार व मनोज कुमार आ गए। चारों गाली-गलौज करने लगे, पूनम ने विरोध जताया तो मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग घरों से निकल आए त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.