आगरा, मई 3 -- एकता क्षेत्र में सहायक अध्यापिका ने अपने पति पर मारपीट कर एटीएम कार्ड छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अंजली गौतम, गणेश रेजीडेंसी कौलक्खा देवरी रोड की तहरीर पर पति भूपेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार 30 अप्रैल को शाम करीब चार बजे वह ड्यूटी से घर लौटीं, तभी पति ने जबरन एटीएम कार्ड छीन लिया और खाते से पैसे निकालकर खर्च करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और थप्पड़ों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके चेहरे, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप है कि आरोपी ने धमकी दी कि वह उनकी नौकरी की कमाई खर्च करेगा और रोकने पर जान से मार देगा। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.