मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के नवल किशोर नगर में शिक्षिका रीमा कुमारी से छपटी गई चेन की पहचान परेड मजिस्ट्रेट के समक्ष कराई जाएगी। मामले के आईओ सह सदर थाना के दारोगा सेंटू कुमार की अर्जी पर सीजेएम ने मुशहरी सीओ को मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किया है। 19 फरवरी को झपटी गई चेन को टूटी अवस्था में पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना के नया गांव जुराबगंज के विजेंद्र कुमार उर्फ विजय कुमार के घर से 25 फरवरी को बरामद किया था। आरोपित विजय फरार है। शिक्षिका ने 20 फरवरी को सदर थाना में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.