शिक्षिका से चेन लूटने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर
मेरठ, अप्रैल 26 -- सोफिया स्कूल की शिक्षिका से चेन लूट की घटना के छह दिन बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं सकी है। बीते मंगलवार दोपहर को नंदन नगर निवासी डॉ. हरप्रीत कौर पत्नी गगनदीप ने बताया कि सदर बाजार कैंट क्षेत्र में स्थित सोफिया स्कूल में कॉमर्स की शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनकी बेटी अमृता भी उसी स्कूल में 11 क्लास में पढ़ाई करती है। प्रतिदिन की तरह करीब सवा दो बजे स्कूल की छुट्टी के बाद मां-बेटी स्कूटी से अपने घर लौटीं। घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने के बाद जैसे ही डॉ. हरप्रीत कौर गेट खोलने लगीं, तभी अचानक एक युवक वहां पहुंचा और झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। कुछ ही दूरी पर उसका एक साथी बाइक पर पहले से मौजूद थे। एसपी सिटी विनायक गोपाल का कहना हैं कि दोनों बदमाशों की पहचान हो गई है। जल्द लूट करने वालों बदमाशों की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.