आगरा, मार्च 30 -- शिक्षिका ने कोचिंग सेंटर संचालक पर अभद्रता और वेतन न देने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि संचालक अकेले मिलने का दबाव बनाने के साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश करता था। शिक्षिका की तहरीर पर न्यू आगरा पुलिस ने आरोपित खजान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिक्षिका ने बताया कि उन्होंने 24 सितंबर 2025 से 19 नवंबर तक खजान आईएएस कोचिंग सेंटर में शिक्षण कार्य किया। संचालक खजान सिंह से मौखिक रूप से वेतन तय हुआ था। आरोप है कि कुछ समय बाद संचालक का व्यवहार उनके प्रति अनुचित हो गया। शिक्षिका के अनुसार आरोपित कभी गलत तरीके से छूने का प्रयास करता तो कभी अकेले में मिलने का दबाव बनाता। विरोध करने पर कहता कि साथ मिलकर रहोगी तभी यहां पढ़ा पाओगी। लगातार हो रही हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने पढ़ाने से इंकार कर दिया। अपना वेतन मांगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.