शिक्षिका संध्या जोशी का बीपीआरओ पर चयन
प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज। कंपोजिट विद्यालय हिरामनपुर प्रतापपुर की सहायक अध्यापिका संध्या जोशी का चयन बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा के माध्यम से खंड पंचायत राज अधिकारी (बीपीआरओ) के पद पर हुआ है। उनके चयन पर डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप, मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक संजय कुशवाहा, बीएसए अनिल कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के आशुतोष तिवारी का डिप्टी एसपी, अश्विनी कुमार सोनी का असिस्टेंट डायरेक्टर सामाजिक सुरक्षा, आकृति शुक्ला का स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर, पुष्पेंद्र चतुर्वेदी और संदीप कुमार सिंह पटेल का राजस्व अधिकारी जबकि शुभम प्रताप सिंह का ग्रामीण विकास अधिकारी पद पर चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- फुलपरास के चार प्रतिभागियों ने लहराया परचम यह भी पढ़ें- प्रथम प्रयास में ही आस्था शां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.