मुजफ्फर नगर, जून 6 -- मोरना। महर्षि शुकदेव इंटर कालेज से सेवानिवृत शिक्षिका व प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी की माता विजयलक्ष्मी का बीते 28 मई को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। शुक्रवार को आयोजित शोक सभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी। आयोजित शोकसभा में पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा, शिक्षक एमएलसी श्री चंद शर्मा आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें एक सच्ची समाज सेविका बताया। श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद पत्नी यशिका चौहान, विधायक पति अमरनाथ पाल, भाकियू योगेश शर्मा, प्रधान सर्वेन्द्र उर्फ मिंटू राठी, वरुण सहरावत, कमलेंद्र माहेश्वरी, ज्ञानचंद माहेश्वरी, राजेंद्र रस्तोगी, सचिन ठाकुर, अरुण पाल, अनिरुद्ध शारदा, गौरव वत्स, इंदर सिंह कश्यप, अनुराग चौध...