शिक्षिका बनना चाहती है मजदूर की बेटी तन्नु खातुन
हाजीपुर, मार्च 24 -- चेहराकलां । संसू मन में सच्ची लगन हो और जुनून के साथ किसी काम को किया जाए तो कोई कार्य असंभव नहीं है। यह कर दिखाया है सेहान मोहम्दपुर गांव निवासी मजदूर शाहिद एवं गुड़िया खातून की पुत्री तन्नू खातून ने। ग्रामीण परिवेश में पढ़ने वाली तन्नु खातून ने आट्र्स संकाय में जिले में अव्व्वल स्थान हाकिल कर लिया है तो उसे बधाई देने वालों का तांता लगा है। इंटर आर्ट में 92.20 प्रतिशत यानी 461 अंक लाकर अपने माता-पिता के साथ साथ गांव समाज का भी मान बढ़ाया है। तन्नू बीएन उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहन में पढ़ी है। इस सफलता का पूरा श्रेय वह अपने माता-पिता को देती है। मजदूर परिवार की यह बेटी आगे शिक्षक बनना चाहती है। वह दो बहन दो भाइयों में तीसरे नंम्बर पर है। गरीबी से जूझती हुई तन्नु ने अपनी पढ़ाई गांव में ही की है। कोई विशेष ट्यूशन नहीं लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.