बिहारशरीफ, मार्च 29 -- शिक्षिका बनना चाहती है दिव्या इन छात्रों ने भी मैट्रिक में किया बेहतर प्रदर्शन फोटो : दिव्या सोह केके : सोहसराय की दिव्या कुमारी, 448 अंक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। एक साधारण परिवार की बेटी दिव्या कुमारी ने मैट्रिक में 448 अंक लाया है। उसका सपना शिक्षिका बन समाज के लिए कुछ करने का है। दिव्या ने बताया कि एक शिक्षक न सिर्फ समाज का निर्माता होता है, बल्कि लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का वह सबसे सशक्त माध्यम भी है। गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर है। बच्चों का चरित्र निर्माण, छात्रों की सफलता और देश के विकास को रफ्तार देने के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना उनकी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता संजय कुमार व शिक्षक को दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल से आने के बाद रोजाना आठ घंटा स्वअध्याय (सेल्फ स्टडी) ...