लोहरदगा, अप्रैल 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय लोहरदगा प्रांगण में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, एवं विधिवेत्ता डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनायी गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या द्वारा दीप प्रज्वलन तथा सभी शिक्षिकाओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। छात्राओं ने बाबा साहेब की जीवनी और महत्वपूर्ण योगदान पर वक्तव्य दिया। प्राचार्या ने अपने संबोधन में उनके संघर्ष और उनके द्वारा किए गए सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डा अंबेडकर ने समाज में समानता,न्याय और शिक्षा के महत्व को स्थापित किया, जो आज भी प्रासंगिक है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब ने शिक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.