भभुआ, मई 17 -- युवा पेज की खबर शिक्षिका पर लटका बर्खास्तगी की तलवार, डीपीओ ने मांगा जवाब फर्जी डिग्री पर नौकरी करने की शिकायत मिलने के बाद डीइओ ने शुरू कराई मामले की जांच चांद प्रखंड के शिवरामपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत हैं शिक्षिका अर्चना कुमारी भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक ही शैक्षणिक सत्र में बीएड और एमएसी दोनों की डिग्री प्राप्त कर जिले के चांद प्रखंड के शिवरामपुर हाईस्कूल में कार्यरत बीपीएससी शिक्षिका अर्चना कुमारी पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है।

जांच की प्रक्रिया इसकी शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग ने कड़ा एक्शन लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार के निर्देश पर स्थापना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने शिक्षिका अर्चना कुमारी को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अन्दर जबाब मांगा है। डीपीओ ने नोट...