शिक्षिका पर फर्जी तरीके से नौकरी करने का आरोप
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मीनापुर। अलीनेउरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में फर्जी शिक्षिका का मामला सामने आया है। पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार द्वारा सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक ने मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। पंसस ने शिक्षिका रानी पूनम पर पिछले दस वर्षों से फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी करने का आरोप लगाया है। इधर, शिक्षिका ने आरोप को निराधार बताया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: फर्जी शिक्षक की शिकायत के बाद जांच का निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.