वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में धोखाधड़ी कर नौकरी के लिए आवेदन करने वाली शिक्षिका के खिलाफ सिगरा थाने में केस दर्ज कराया गया है। तहरीर में डालिम्स सनबीम स्कूल एवं हॉस्टल समूह के विधिक प्रमुख अजय कुमार मिश्रा ने बताया है कि डालिम्स सनबीम ग्लोबल स्कूल सिगरा में नियुक्त प्राथमिक शिक्षिका का स्थानांतरण 26 जून 2025 को रोहनिया शाखा किया गया था। हालांकि उनके मौखिक अनुरोध पर उनका स्थानांतरण रामकटोरा शाखा में कर दिया गया। उनके स्थानांतरण के साथ नियुक्ति से संबंधित उनकी सर्विस फाइल भी रामकटोरा शाखा को भेजी गई। इस दौरान उनकी फाइल एवं शैक्षणिक दस्तावेज की जांच की गई तो काफी अनियमितता मिली। हाईस्कूल, एनटीटी प्रमाणपत्र, स्नातक तृतीय वर्ष के अंकपत्र, पैन एवं अन्य दस्तावेज में उनका टाइटल, पिता का नाम तक बदला मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.