चंदौली, मई 4 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिन्द्रावन में कार्यरत शिक्षिका पर छात्रा को मारने पीटने का आरोप है। इसे शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में पहुंचकर वार्डेन और छात्राओं से पूछताछ किया है। मौके पर आरोपी शिक्षिका ड्यूटी पर नहीं मिली। फिलहाल मामले की जांच करायी जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी。 यह भी पढ़ें- उपस्थिति बनाकर गायब रहने में प्रधानाध्यापक से मांगा प्रतिवेदनघटना का विवरण क्षेत्र के मंगरही गांव निवासी बनारसी यादव की पुत्री रानी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिन्द्रावन में कक्षा 10 की छात्रा है। रविवार को सुबह अचानक आक्रोशित होकर शिक्षिका ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसके हाथ और चेहरे पर चोट आयी। इसके बाद शिक्षिका मौके से फरा...