मेरठ, अप्रैल 18 -- सरधना क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटर अब आमजन के साथ-साथ सरकारी संस्थानों के लिए भी बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं। मंढियाई गांव स्थित उच्च प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बिल जमा न होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। जिसके चलते स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भीषण गर्मी में बिना पंखे के पढ़ने केा मजबूर हैं। प्रधानअध्यापिका ने अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। बता दें, कि बिजली विभाग द्वारा विद्यालयों में बिना अनुमति के स्मार्ट मीटर लगा दिए गए। इसके बाद इन मीटरों को प्रीपेड कर दिया गया, जिससे खाते में बैलेंस खत्म होते ही खुद बिजली कट गई। समस्या यह है कि विद्यालयों के पास बिजली बिल जमा करने के लिए अलग से कोई बजट या मद उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते बिजली बहाल नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.