शिक्षिका ने बकरीद से पहले स्कूल में बांधा था बकरा, बच्चों से मंगवाया था चारा; शिकायत पर सस्पेंड
संवाददाता, जुलाई 19 -- उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक प्राइमरी स्कूल की महिला हेडमास्टर पर आरोप लगा कि उन्होंने बकरीद से दो दिन पहले स्कूल में बकरा बांधा था और छात्रों से जंगल से चारा कटवाकर खिलाने के लिए मंगाया था। इसके अलावा हेडमास्टर पर यह आरोप भी लगा कि उन्होंने साल-2016-17 में बनी विद्यालय की चहारदीवारी को बिना विभागीय प्रक्रिया का पालन किए तुड़वाकर 2023-24 में नई चहारदीवारी के लिए धनराशि विभाग से स्वीकृत कराकर निर्माण करा दिया था। इस तरह शासकीय धन के दुरुपयोग किया था। बीएसए ने शिकायतों के मद्देनजर हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा था। इस पर हेडमास्टर जो स्पष्टीकरण दिया वह उन्हें संतोषजनक नहीं लगा। अंतत: बीएसए ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया। यह प्रकरण बिजनौर के अल्हैपुर प्राथमिक विद्यालय भिक्कावाला का है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.