वाराणसी, अप्रैल 14 -- शिवपुर (वाराणसी), संवाद। निजी स्कूल की शिक्षिका पर एक लड़के की पिटाई कराने, आपत्ति जताने पर लड़के की मां से मारपीट कर चेन छीनने का आरोप लगा है। मामले में शिक्षिका समेत चार अन्य अज्ञात लड़कों के खिलाफ शिवपुर थाने में मारपीट, धमकी, चेन छीनने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बड़ालालपुर के वीडीए कॉलोनी की पम्मी यादव ने शिवपुर थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी पड़ोसन सोनू चांदमारी स्थित एक स्कूल में शिक्षिका है। वह उनसे और उनके बच्चों से जलन रखती है। बीते 12 अप्रैल की शाम पम्मी के बच्चे पार्क में टहल रहे थे। उसी दौरान चार-पांच लड़के पहुंचे और पम्मी के बच्चे को पीटने लगे। उसने रोका और कारण पूछा तो लड़कों ने बताया कि सोनू मेम ने मारने के लिए भेजा था। इसके लिए व्हाट्सऐप पर फोटो भी भेजी थी। अगले दिन 13 अप्रैल को जब सोनू ड्यूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.