शिक्षिका ने छात्रा के कान में थप्पड़ मारा, परदा फटा
मुजफ्फरपुर, मई 22 -- औराई, एसं। रुन्नीसैदपुर थाने के माधोपुर गांव स्थित एक निजी स्कूल में 20 मई को शिक्षिका ने छात्रा के कान में थप्पड़ मार दिया। इसमें छठी की छात्रा आकृति कुमारी के कान का परदा फट गया। पिता नयागांव निवासी विजय कुमार ने बताया कि आकृति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि छात्रा को ठीक होने में दो साल लगेंगे। मामले को लेकर विजय कुमार ने रुन्नीसैदपुर थाना और शिक्षा विभाग में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि क्लास रूम में अन्य बच्चों के साथ आकृति खेल रही थी। शिक्षिका ने सभी को डांट-फटकार कर बैठने के लिए कहा। इसी दौरान शिक्षिका ने आकृति के कान में जोर से थप्पड़ मार दिया, जिससे छात्रा के कान का परदा फट गया। इधर, विद्यालय के डायरेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपित शिक्षिका को निकाल दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.